चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की ओर से मनोहर हत्याकांड के पीडि़त परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। भाजपा की ओर से राहत राशि पीडि़त परिवार के बैंक खाते में डाल दी है। इसके साथ ही डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने भी पीडि़त परिवार को एक लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने मनोहर हत्याकांड के पीडि़त परिवार को पार्टी की ओर से पांच लाख रुपए की मदद देने की बात कही थी। भाजपा ने अपनी घोषणा के मुताबिक पीडि़त परिवार को पांच लाख रुपए की राहत राशि का चेक जारी कर दिया है। उधर, डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने पीडि़त परिवार की मदद कर मानवता की मिसाल पेश करने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल सहित अन्य संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताया है। बताते चलें कि मनोहर हत्याकांड के पीडि़त परिवार की मदद के लिए लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। सरकार व प्रशासन के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन भी पीडि़त परिवार की मदद कर रहे हैं। बहरहाल, भाजपा ने पीडि़त परिवार को पांच लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
