मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भंगरोटू के नजदीक एचआरटीसी के बैजनाथ डिपो की बस, जो बैजनाथ से शिमला जा रही थी और कार नेरचौक से मंडी की ओर जा रही थी, दोनों आपस में टकरा गईं।चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भंगरोटू के पास एक बस और कार की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे भंगरोटू के नजदीक एचआरटीसी के बैजनाथ डिपो की बस, जो बैजनाथ से शिमला जा रही थी और कार नेरचौक से मंडी की ओर जा रही थी, दोनों आपस में टकरा गईं। हादसा इतना भयंकर था कि वाहनों के टकराने की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और हाईवे के साथ पर खड़ी की गई एक अन्य कार भी एचआरटीसी की बस की चपेट में आ गई। हादसे में कार चालक प्रेम सिंह पुत्र वेद राम गांव हन्सु डाकघर पनारसा जिला मंडी और बीना शर्मा पत्नी वासुदेव गांव बगड़ी तहसील ठियोग जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हो गई, जो मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचाराधीन है।स्थानीय पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही पर बाद में पुलिस ने जाम को हटाया और मार्ग बहाल हुए। एएसपी अमित यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच जारी है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
