Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जल संरक्षण के तहत निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, केन्द्रीय निगरानी दल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
    सिरमौर

    जल संरक्षण के तहत निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, केन्द्रीय निगरानी दल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

    By Himachal VartaJune 26, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा )   जिला सिरमौर में वर्षा जल संरक्षण योजना के तहत निर्माण कार्यों के संबंध में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अतिरिक्त उपायुक्त जिला सिरमौर मनेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया जल शक्ति अभियान के अंतर्गत कैच द रेन मिशन के तहत प्रमोद कुमार (आई आर एस) मुख्य नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में केंद्रीय निगरानी दल जिला सिरमौर में तीन दिवसीय 26 से 29 जून तक प्रवास पर है । इस दौरान इस दल के द्वारा विभिन्न जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा 1 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से 150 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें से 96 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस के अतिरिक्त शेष 54 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य जुलाई 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अंतर्गत नाहन विकासखण्ड में 26, पच्छाद में 61, पांवटा साहिब में 22, राजगढ़ में 19, संगडाह में 20, शिलाई में 6 तथा तिलोरधार में 5 का निर्माण किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि पच्छाद तथा पांवटा विकास खण्ड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा मनरेगा द्वारा अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है जबकि शेष विकास खण्डों में यह कार्य मनरेगा द्वारा पूर्ण किया जा रहा है।अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में जल शक्ति विभाग द्वारा भी जल संरक्षण योजना के तहत 2 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से 17 वर्षा जल संरक्षण इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें से 16 इकाईयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है एक इकाई का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वन विभाग भी अपनी वन भूमि पर जल संरक्षण इकाईयों का निर्माण करवा रहा है।
    इसके उपरांत निगरानी दल द्वारा ग्राम पंचायत बनकला के गांव कून तथा ग्राम पंचायत सेन की सैर में निर्मित जल संरक्षण स्थलों का निरीक्षण भी किया।
    इस अवसर पर निगरानी दल के तकनीकी अधिकारी एन. वीराबाबू, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, अधीक्षण अभियन्ता जल शक्ति विभाग राजीव महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.