Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»रावी नदी के उफ़ान के कारण एनडीआरएफ टीम का सर्च आप्रेशन थमा।
    चंबा

    रावी नदी के उफ़ान के कारण एनडीआरएफ टीम का सर्च आप्रेशन थमा।

    By Himachal VartaJune 26, 2023
    Facebook WhatsApp

    चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  भरमौर खड़ामुख बांध में कार सहित समाए चालक का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। बांध खाली होने के उपरांत सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम सर्च आप्रेशन के लिए खड़ामुख पहुंची। इस दौरान रावी नदी का बहाव ज्यादा होने के चलते टीम नीचे नहीं उतर पाई। लिहाजा मौके की परिस्थितियों को देखते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार व चालक के मिलने की उम्मीद भी कम होती जा रही है।उधर, सोमवार सुबह ही स्थानीय विधायक डा. जनकराज भी मौके पर पहुंचे। उनके अलावा एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान, थाना प्रभारी भरमौर और तहसीलदार होली प्रकाश चंद भी मौके पर तैनात रहे। रावी नदी के किनारे पर एनडीआरएफ समेत पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम तैनात है, लेकिन नदी में पानी का बहाव अधिक होने और सिल्ट के ज्यादा होने के चलते एनडीआरएफ की टीम नदी में नहीं उतर पाई है। उधर, विधायक डा. जनकराज ने कहा कि पिछले कल एक दुखद घटना यहां हुई है। गाड़ी में सवार लोगों की भी अभी तक सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।
    एनडीआरएफ की टीम के साथ बातचीत करने पर पता लगा है कि अभी तक संभावना बहुत कम है कि इस पानी में उतर कर शव को ढूंढ़ा जा सकें। जब तक कोई निशान नहीं मिलता या पानी स्थिर अथवा साफ नहीं होता आगामी कारवाई कर पाना मुश्किल है। बता दें कि जसूर से एनडीआरएफ की 27 सदस्यीय टीम यहां सर्च आप्रेशन के लिए पहुंची है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.