Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»मानखड्ड में बाढ़ आने से सैकड़ों गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप्प।
    हमीरपुर

    मानखड्ड में बाढ़ आने से सैकड़ों गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप्प।

    By Himachal VartaJune 26, 2023
    Facebook WhatsApp

    हमीरपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  मूसलाधार बारिश की वजह से उफान पर आई मानखड्ड ने ब्यास प्रोजेक्ट की बड़ी पाइपलाइन को तोड़ कर रख दिया है। पाइपलाइन के टूट जाने से प्रोजेक्ट के तहत संचालित होने वाली 16 पेयजल योजनाएं ठप्प होने से 150 गांवों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। रविवार के दिन मरम्मत कार्य के लिए आई उतरी विभाग की टीमों को मानखड्ड में पानी के तेज बहाव के चलते बेरंग ही लौटना पड़ा।बता दें कि रविवार के दिन भी मानखड्ड में तेज बहाव बना रहा। इसका मुख्य कारण अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश बताया जा रहा है। हालांकि हमीरपुर जिला में रविवार को खास बारिश नहीं हुई लेकिन मानखड्ड का तांडव जारी रहा। इस कारण मरम्मत कार्य नहीं हो पाया। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही जलस्तर में कमी होने पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ब्यास प्रोजेक्ट की पाइपलाइन कितनी जगह से टूटी है इसका सही पता पानी का बहाव कम होने पर ही लगाया जा सकता है।जानकारी के मुताबिक ब्यास प्रोजेक्ट से नादौन सहित गलोड़ व बड़सर तक पानी की आपूर्ति की जाती है। मानखड्ड में ही 24 किलोमीटर की लंबी पाइपलाइन डाली गई है। हालांकि बड़सर तक इस पाइपलाइन की लंबाई 43 किलोमीटर बताई जाती है। ब्यास नदी से लेकर कश्मीर तक की पाइपलाइन मानखड्ड में है। इस पाइपलाइन के माध्यम से ही ब्यास के पानी को लगभग 16 पेयजल योजनाओं में पहुंचाया जाता है। वहां से इस पानी की आपूर्ति संबंधित क्षेत्रों में की जाती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.