नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ):- संगड़ाह में करीब 10 दिन पहले जलशक्ति विभाग कार्यालय के परिसर में बनाया हुआ डंगा रविवार सुबह ताश की गड्डी की तरह ढह गया। डंगे का कुछ मलवा करीब 100 मीटर नीचे पालर मार्ग तक पहुंच गया। गनीमत यह रही कि जिस समय डंगा गिरा उस समय निचले मार्ग पर न तो कोई वाहन गुजर रहा था और न वहां से कोई व्यक्ति गुजर रहा था जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक जल शक्ति विभाग ने कार्यालय परिसर के समीप ही पार्किंग के उद्देश्य से करीब चार लाख की लागत से एक डंगे का निर्माण करवाया था। बताया जा रहा है कि डंगे का निर्माण कार्य करीब 10 दिन पहले ही पूरा हुआ था। रविवार सुबह हुई बारिश के कारण डंगे का आधा हिस्सा धराशायी हो गया। जल शक्ति विभाग कार्यालय परिसर के समीप चार लाख की लागत बना डंगा गिरने से स्थानीय लोग विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के साथ विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे है। एक्स एमएलए रुप सिंह व कुछ अन्य स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने जल शक्ति विभाग के एसडीओ को कुछ महीने पहले यहां मलबे व कच्ची मिट्टी पर दीवार खड़ी न करने व ठीक से फाउंडेशन खोदने का सुझाव दिया था। डंगे के निर्माण में क्रेशर व नदी की रेत-बजरी की जगह स्थानीय चुना खदानों के मलबे के इस्तेमाल पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। संबधित विभाग के जेई संतोष शर्मा ने कहा कि डंगे के पीछे लोक निर्माण विभाग ने एक कलवट बना रखा है जो पिछले कई महीनों से बंद था। हाल ही में विभाग ने इस कलवट को खोल दिया। बारिश होने के बाद कलवट का पानी डंगे पर आ गया और डंगा ढह गया। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को यहां पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने को कह रहे थे। मगर लोक निर्माण विभाग ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। जल शक्ति विभाग नौहराधार के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि ठेकेदार को दोबारा डंगा लगाने के के लिए कह दिया गया है। ठेकेदार को पेमेंट का भुगतान तभी किया जाएगा जब डंगे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
