चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भरमौर खड़ामुख बांध में कार सहित समाए चालक का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। बांध खाली होने के उपरांत सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम सर्च आप्रेशन के लिए खड़ामुख पहुंची। इस दौरान रावी नदी का बहाव ज्यादा होने के चलते टीम नीचे नहीं उतर पाई। लिहाजा मौके की परिस्थितियों को देखते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार व चालक के मिलने की उम्मीद भी कम होती जा रही है।उधर, सोमवार सुबह ही स्थानीय विधायक डा. जनकराज भी मौके पर पहुंचे। उनके अलावा एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान, थाना प्रभारी भरमौर और तहसीलदार होली प्रकाश चंद भी मौके पर तैनात रहे। रावी नदी के किनारे पर एनडीआरएफ समेत पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम तैनात है, लेकिन नदी में पानी का बहाव अधिक होने और सिल्ट के ज्यादा होने के चलते एनडीआरएफ की टीम नदी में नहीं उतर पाई है। उधर, विधायक डा. जनकराज ने कहा कि पिछले कल एक दुखद घटना यहां हुई है। गाड़ी में सवार लोगों की भी अभी तक सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।
एनडीआरएफ की टीम के साथ बातचीत करने पर पता लगा है कि अभी तक संभावना बहुत कम है कि इस पानी में उतर कर शव को ढूंढ़ा जा सकें। जब तक कोई निशान नहीं मिलता या पानी स्थिर अथवा साफ नहीं होता आगामी कारवाई कर पाना मुश्किल है। बता दें कि जसूर से एनडीआरएफ की 27 सदस्यीय टीम यहां सर्च आप्रेशन के लिए पहुंची है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
