Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»बद्दी और नालागढ़ में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
    सोलन

    बद्दी और नालागढ़ में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

    By Himachal VartaJune 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  बद्दी और नालागढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। बद्दी के संडोली में हुई दुर्घटना में मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जबकि नालागढ़ में सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पहली घटना नालागढ़ में मध्य रात्रि 12 बजे रूपनगर रोड पर बाईपास के समीप चंबा के सहूंता तहसील के सिंबल खोला गांव के 31 वर्षीय मनोज कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक हिट करने के बाद मौके से फरार हो गया । घायल अवस्था में मनोज को राहगीर अपने वाहन में बैठा कर नालागढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल लाए। जहां पर उपचार के दौरान सुबह तड़के तीन बजे घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।दूसरी घटना सुबह दो बजे बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर संडोली के समीप हुई। एक लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना बद्दी थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसे मोरचरी रखा गया है। पुलिस ने साथ लगते चौकी और थाने में इसकी सूचना दे दी है।
    डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने दोनों हादसों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया चंबा के युवक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बद्दी के संडोली में हुई दुर्घटना में मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.