नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( राजीव कुमार ):- पुराने बस स्टैड राजगढ़ में नगर पंचायत ़ द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में विशेषकर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाए। इस आश्य की मांग कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर ने नगर पंचायत से की है । उन्होने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में बच्चे विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं जिनमें से अधिकांश बच्चे गरीब होते हैं जोकि शौचालय जाने के दस रूपये अदा नही कर पाते हैं । बताया कि सार्वजनिक शौचालय को नगर पंचायत द्वारा ठेके पर दिया गया है और ठेकेदार द्वारा शौचालय के इस्तेमाल करने के लिए 5 से 10 रूपये लिए जाते हैं । विशेषकर दूरदराज गांव से आने वाली छात्राएं पैसे न होने की स्थिति में शौचालय का प्रयोग नहीं कर पाती है । पवन तोमर ने नगर पंचायत से आग्रह किया है कि स्कूली बच्चों की इस समस्या को मध्यनजर रखते हुए स्कूल की वर्दी पहने हुए विद्यार्थियों से शौचालय शुल्क न लिया जाए । दूसरी ओर नगर पंचायत के सचिव अभिनव ने बताया कि कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर की ओर से अच्छा सुझाव आया है और इस बारे शीघ्र की कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा ।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
