Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड, ने नए जमाने का कीटनाशक मिशन पेश किया है।
    चण्डीगढ़

    इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड, ने नए जमाने का कीटनाशक मिशन पेश किया है।

    By Himachal VartaJune 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) इंसेक्टिसाइड्स (इंडिया) लिमिटेड, (आईआईएल) ने नए जमाने का कीटनाशक मिशन पेश किया है। जिसे मिशन नाम दिया गया है। यह धान, गन्ना, सोयाबीन और सब्जियों आदि की फसलों में विभिन्न सुंडीवर्गीय कीट (लैपिडॉप्टेरा पेस्ट्स) के नियंत्रण के लिए प्रभावी है। यह ग्रेन्यूल्स और लिक्विड दोनों के तरह के फार्मूलेशन में उपलब्ण्ध है।
    इसका काम करने का तरीका अनोखा है, जो अन्य कीटनाशकों के प्रति कीटों के प्रतिरोध को नियंत्रित करता है। मिशन, फसलों के प्रति लाभदायक कीटों के लिए भी सुरक्षित है। मिशन से मिलने वाले लाभों के कारण यह एक शानदार कीटनाशक समाधान है। साथ ही, इससे किसानों को बेहतर उत्पादन पाने में सहायता मिलेगी।
    मिशन का टैक्निकल और फार्मूलेशन का उत्पादन भारत में ही आईआईएल द्वारा किया जा रहा है, जबकि पहले इसे आयात करना पड़ता था। यह ‘हरित’ श्रेणी का कीटनाशक है, जो कि सबसे सुरक्षित श्रेणी मानी जाती है। आईआईएल की मेक इन इंडिया पहल के अंतर्गत बनाया जा रहा है। इसका लाभ देश भर में छोटे से छोटे किसानों तक को मिलेगा। मिशन की कार्यप्रणाली संपर्क और सिस्टेमिक है इसका प्रयोग किए जाने पर भी कीेटों को उदरविष क्रिया द्वारा प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।मिशन की सहायता से धान में तना भेेदक (स्टेम बोरर) और पत्ती मोड़क (लीफ फोल्डर) को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। ये धान के प्रमुख कीट हैं।
    मिशन लॉन्च के अवसर पर आईआईएल के प्रबंध निदेशक श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमें टोरी, ग्रीन लेबल, डोमिनेंट और स्टनर के बाद अपने मेक इन इंडिया अभियान के अंतर्गत मिशन को प्रस्तुत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। मिशन आधुनिक तकनीक वाला कीटनाशक है, जिसे विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इससे किसानों को सुंडीवर्गीय कीट (लैपिडॉप्टेरा पेस्ट्स) का प्रभावी रूप से नियंत्रण करने में सहायता मिलती है। साथ ही, फसलों की सेहत अच्छी बनी रहती है और ज्यादा पैदावार मिलती है। हमें पूरा विश्वास है कि मिशन की सहायता से भारतीय किसानों को बेहतर पैदावार के लिए प्रभावी सुरक्षा का माध्यम मिलेगा और इससे उनकी आय भी बढ़ सकेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.