नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा से निपटने के लिए एस.डी.एम. कार्यालय नाहन में 26 जून, 2023 से एक नियन्त्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है, जो 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस नियन्त्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 01702-222239 है। इस नियन्त्रण कक्ष में एसडीएम तथा तहसील कार्यालय नाहन के 26 कर्मचारी बारी-बारी से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे तथा यह नियन्त्रण कक्ष उप-मण्डल दंडाधिकारी कार्यालय नाहन में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड-II के नियन्त्रण तथा निगरानी में कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि नाहन उपमण्डल के अधीन आने वाले क्षेत्र में हुई आपदा की जानकारी लोग दूरभाष नम्बर 01702-222239 पर तुरन्त दें ताकि बचाव तथा राहत कार्य अविलम्ब आरम्भ किया जा सके।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
