मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में बिगड़े मौसम के बीच हादसे भी लगातार हो रहे हैं। इन दिनों बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आए हुई हैं। यहां पर वे हादसों के शिकार हो रहे हैं। मंडी जिला के पनारसा में एक तेज रफ्तार कार ने पंजाब के पर्यटकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि तीसरा घायल है। मृतकों की पहचान रवीन्द्र कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी कंगनपुर रोड भारत नगर सिरसा और सतविन्द्र पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव गिल जिला लुधियाना के रूप में हुई है और लुधियाना के गुरु गोविंद सिंह नगर निवासी बलविंदर कुमार पुत्र जसपाल घायल है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिये हैं।
Breakng
- घंडूरी गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति पर भालू का हमला, आईजीएमसी रैफर
- नाहन बिजली बोर्ड सेवानिवृत कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन
- सिरमौर पुलिस ने की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
Sunday, May 11