नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- प्रसिद्ध पर्वतारोही व हिमाचल की बेटी बलजीत कौर अपनी टीम के साथ चूड़धार ट्रैक पर पहुंची और उन्होंने शिरगुल देवता के दर्शनों के साथ चूड़धार के जंगल में पर्यटकों द्वारा डालें गए कूड़े की सफाई की। इस दौरान बलजीत की टीम ने यहां से करीब 35 किलो कचरा एकत्र किया। जिसे इन्होने नौहराधार पहुंचाया गया। चूड़धार के लिए नौहराधार के रास्ते से इन दिनों हजारों की संख्या में पर्यटकों पहुंच रहे है। इसके साथ ही यह भी एक सत्य है कि जितनी ज्यादा संख्या में पर्यटक पहाड़ों में पहुंच रहे है उतना ही ज्यादा कचरा भी साथ लेकर आ रहे हैं, अब इसे जागरूकता का अभाव समझे या जानबुझ कर किया जाने वाला कार्य।
लोग ट्रैक पर खाने-पीने की वस्तुएं लेकर जाते है, मगर उसका कचरा साथ में वापिस न लाकर पहाड़ों पर ही फेंक देते हैं। इससे न केवल प्रदूषण फैलता है, बल्कि पहाड़ों की सुंदरता पर भी ग्रहण लगता है। बलजीत कौर ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जब भी लोग पहाड़ों पर जाते हैं और अपने साथ खाने पीने की वस्तुएं लेकर जाते है तो उन सभी का कचरा अपने साथ वापिस लेकर आएं। यदि पहाड़ों पर कचरा फेंका जाएगा तो इससे प्रदूषण के साथ पहाड़ों की सुंदरता भी खराब होती है।बलजीत ने चूड़धार के रास्ते और चूड़धार पर लगाई जाने वाली दुकानों के लोगों से भी आग्रह किया कि वे लोग भी अपनी दुकानों के आसपास कूड़ा न फैलाएं और लोगों को भी कूड़ा फेंकने से रोके और जागरूक करें। बलजीत कौर ने कहा कि इस बार हमारी टीम ने इस सुंदर पहाड़ी से 35 किलो कचरा एकत्र किया है, लेकिन अभी भी यहां और कचरा बाकी है, जिसके लिए हम आने वाले समय में एक और बड़ी टीम बना कर चूड़धार की सफाई करेंगे।
मगर लोग रास्ते में प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक के रेनकोट, नमकीन बिस्कुट के रैपर, डिस्पोजल गिलास प्लेट इधर-उधर फेंक रहे है। चोटी पर लगातार हर साल लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है, लिहाजा कूड़ा भी बढ़ रहा है। जहां सरकार स्वच्छता पर लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं लोगों द्वारा हरी-भरी सुंदर घाटी को ग्रहण लगाया जा रहा है। वहीं चूड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने भी सभी पर्यटको से अपील की है कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
