Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»देश»PM नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी,
    देश

    PM नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी,

    By Himachal VartaJune 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    भोपाल (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. 28 जून से ये दोनों वंदे भारत ट्रेनें नियमित संचालित होने लगेंगी. इन गाड़ियों के किराए में कैटरिंग सर्विस भी दी गई है. हालांकि, ये लोगों पर निर्भर करेगा कि वे कैटरिंग सर्विस लेना चाहते हैं या नहीं. लोगों ने दोनों ट्रेनों में एडवांस बुकिंग करा ली है. भारतीय रेलवे प्रबंधन नें दोनों ट्रेनों में 8-8 कोच लगाए हैं. इसमें 1-1 एक्जीक्यूटिव क्लास और 7-7 एसी चेयरकार कोच लगाए गए हैं.
    गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले भोपाल एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम ने उसमें खलल डाल दी. इसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचे. उनके यहां आते ही लोगों का उत्साह देखने लायक था. चारों ओर मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे. पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर जनता का स्वागत किया. इसके बाद वे ट्रेन के अंदर गए और स्कूली बच्चों से बातचीत की. बच्चों ने अपने मन की बात से पीएम मोदी को अवगत कराया.भोपाल-इंदौर वंदे भारत का किराया: उज्जैन- एसी चेयरकार 745 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1370 रुपये, इंदौर- एसी चेयरकार 910 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1600 रुपये. यह ट्रेन भोपाल स्टेशन से ही चलेगी. इसमें 264 रुपये कैटरिगं सर्विस चार्ज जुड़ा हुआ है.रानी कमलापति-जबलपुर का किराया: नर्मदापुरम- एसी चेयरकार 425 रुपये, एग्जीक्यूटिव 810 रुपये, इटारसी- एसी चेयरकार 650 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1070 रुपये, पिपरिया- एसी चेयरकार 745 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1265 रुपये, नरसिंहपुर एसी चेयरकार 910 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1600 रुपये, जबलपुर एसी चेयरकार 1055 रुपये, एग्जीक्यूटिव 1880 रुपये. इसमें कैटरिंग सर्विस के 175 रुपये जोड़े गए हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.