नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( लक्ष्य शर्मा ) सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 29 जून को दोपहर 12 बजे कफोटा मे तथा सांय 3 बजे शिलाई में जन समस्याएं सुनेगे।
उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 30 जून को प्रातः 11 बजे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटी बौंच में उठाऊ पेयजल योजना कोेटी बौंच तथा पंचायत घर की आधारशिला रखने के उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बौंच के भवन का भूमि पूजन करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेगे। इसके उपरांत उद्योग मंत्री दोपहर बाद 2.30 बजे रोहनाट में भी जन समस्याएं सुनेगे।
उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 01 जुलाई को प्रातः 11 बजे मिल्ला में सम्पर्क मार्ग मंागनल-चांदपुर चुंकोली-चैमू की आधारशिला रखेगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे टटीयाना में शांत समारोह में भी शिरकत करंेगे।
इस अवसर उद्योग मंत्री के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
