नई दिल्ली (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) दिल्ली-एनसीआर में कल रात को बारिश हुई है और आज भी बादलों के बरसने का अनुमान है. मुंबई में भी भारी बारिश हुई है और हिमाचल प्रदेश में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. वहां कई सड़कों पर भूस्खलन हुआ है. जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 27 जून को दिल्ली-NCR के इलाके में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम स्तर की बारिश होगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. 26 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2.4 मिमी. बारिश दर्ज की गई. आईएमडी के मुताबिक मॉनसून इस वक्त गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों के साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के शेष हिस्सों में आगे बढ़ गया है.
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
