मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में बिगड़े मौसम के बीच हादसे भी लगातार हो रहे हैं। इन दिनों बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आए हुई हैं। यहां पर वे हादसों के शिकार हो रहे हैं। मंडी जिला के पनारसा में एक तेज रफ्तार कार ने पंजाब के पर्यटकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि तीसरा घायल है। मृतकों की पहचान रवीन्द्र कुमार पुत्र कर्मचंद निवासी कंगनपुर रोड भारत नगर सिरसा और सतविन्द्र पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव गिल जिला लुधियाना के रूप में हुई है और लुधियाना के गुरु गोविंद सिंह नगर निवासी बलविंदर कुमार पुत्र जसपाल घायल है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिये हैं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
