चम्बा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) चुवाड़ी-जोत-चम्बा मार्ग पर जोत के निकट एक कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार जिंदा जल गया, वहीं कार भी आग की भेंट चढ़ गई है। पुलिस ने फोरैंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं तथा मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को नूरपुर क्षेत्र का एक व्यक्ति कार में सवार होकर वाया जोत चम्बा की तरफ आ रहा था लेकिन जोत के निकट उसकी कार में आग लग गई और वह कार में जिंदा जल गया। मृतक की पहचान गेहीं लगोड़ निवासी 40 वर्षीय अमन राणा के रूप में की गई है।
एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वीरवार को पुलिस को स्थानीय लोगों ने कार जलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार नंबर के आधार पर युवक के परिजनों से संपर्क किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नूरपुर क्षेत्र का उक्त व्यक्ति सवार होकर चम्बा की तरफ आ रहा था। इसके लिए उसने अपनी पत्नी को मैसेज किया था लेकिन जोत के पास उसकी कार आग की भेंट चढ़ गई। एसपी ने बताया कि कार से बरामद अवशेष का डीएनए करवाया जाएगा। इसके बाद ही कार सवार की सही शिनाख्त हो पाएगी। वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
