Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊना»टमाटरों के दामों ने छुआ आसमान बिगाड़ा रसोई का स्वाद।
    ऊना

    टमाटरों के दामों ने छुआ आसमान बिगाड़ा रसोई का स्वाद।

    By Himachal VartaJune 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  बीते एक सप्ताह से लाल टमाटर ने अपना रंग ऐसे बदला कि इसका असर अब आम आदमी के बजट पर दिखने लगा है। सब्जी के तडक़े का जायका बढ़ाने में रसोई में टमाटर की जरुरत सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में अगर रसोई में टमाटर न हो तो सब्जी का स्वाद भी फीका लगने लगता है। इन दिनों अगर आप ऊना के बाजार में सब्जी खरीदने जाएंगे तो लाल टमाटर के दाम सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल पिछले एक सप्ताह में लाल टमाटर के दाम दोगुना पहुंच गए है। इन दिनों बाजार में लाल टमाटर 80 से 100 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। हालांकि इससे किसानों को तो अधिक मुनाफा नहीं हो रहा है, लेकिन बिचौलिये खूब चांदी कूट रहे है। लाल टमाटर के बढ़े दामों ने रसोई में तडक़े का स्वाद बिगाड़ दिया है। एक सप्ताह पहले 40 रुपए प्रति किलोग्राम बिकने वाले लाल टमाटर के दाम 80 से 100 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गए है।ऐसे में आम लोग ग्राम के हिसाब से टमाटर खरीद कर रहे है। सब्जी मंडी ऊना में टमाटर के थोक भाव 40 से 55 रुपए प्रति किलो ग्राम है। जबकि सब्जी मंडी संतोषगढ़ में 35 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम है। सब्जी मंडी से बाहर निकलते ही टमाटर के दाम 80 से 100 रुपए तक पहुंच रहे है। हालांकि एक सप्ताह पहले ऊना में लाल टमाटर आसानी से 35 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहा था। लेकिन एक सप्ताह में ही टमाटर के दाम बढ़ते गए और बुधवार को ऊना बाजार मे ंलाल टमाटर के दाम 80 से 100 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गए। टमाटर के बढ़े दामों को देखकर किलोग्राम के हिसाब से टमाटर खरीदने वाले लोग 250 ग्राम टमाटर ही खरीद रहे है। गृहिणियों ममता सैणी, पूजा, प्रियंका कुमारी, अंजु बाला, प्रेम लता ने बताया कि लाल टमाटर के बढ़े दामों से उनका रसोई बजट गड़बड़ा गया है। उन्होंने कहा कि टमाटर हर सब्जी का जायका बढ़ाता है, लेकिन इसके बढ़े दामों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। बाजार में 80 रुपए तो कोई 100 रुपए प्रतिकिलोग्राम के हिसाब से टमाटर बेच रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.