Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»देश»आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर उत्तर प्रदेश के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ.
    देश

    आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर उत्तर प्रदेश के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ.

    By Himachal VartaJune 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   सूत्रों के अनुसार, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण पर हमला करने के लिए हमलावरों ने HR नंबर की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था जो विकास कुमार नाम के शख्स के नाम पर है. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ. सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए कुछ अज्ञात हमलावरों ने आजाद के काफिले पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. इस हमले में आजाद घायल हो गए. एक गोली उनकी कमर को छूते हुए निकल गई. इस हमले पर अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल का बयान सामने आया है.विचारों से लोगों को डर लगता है’
    जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने चंद्रशेखर आजाद के जख्मी होने की खबर का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कमजोर लोग करते हैं हमला हथियारों से, क्योंकि वह विचारों से नहीं लड़ सकते! भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद पर हमला इसलिए हुआ है क्योंकि यह विचारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और विचारों से इन लोगों को डर लगता है! उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’ मलिक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक 20 हजार से ज्यादा लोग उनके इस ट्वीट को लाइक कर चुके हैं. जबकि 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है.HR नंबर की कार से आए थे बदमाश
    सूत्रों के अनुसार, भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण पर हमला करने के लिए हमलावरों ने HR नंबर की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था जो विकास कुमार नाम के शख्स के नाम पर है. हमलावरों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर कई गोलियां बरसाईं, जिससे उनकी कार के शीशे भी टूट गए. कई गोलियां उनकी सीट के आर-पार हो गईं. इस हमले में घायल आजाद को तुरंत देवबंद चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. उनका इलाज जारी है.
    इलाज के लिए डॉक्टर्स ने बनाया पैनल
    चंद्रशेखर आजाद के अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने सबसे पहले उनका डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड किया. रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने बताया, ‘हमने डॉक्टरों का पैनल बनाया है जो उनका इलाज कर रहा है. घबराने की कोई बात नहीं है वो स्वस्थ हैं. उनके पेट के अंदर कोई गोली नहीं है, सिर्फ छूते हुए निकली है.’ वहीं दूसरी ओर प्रशसान ने अस्पताल के गेट के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.