नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर कमेटी के जिला संयोजक आशीष कुमार और जिला कमेटी सदस्य सतपाल मान ने जारी एक प्रेस ब्यान मे आज सहारनपुर के देवबन्ध में भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। आशीष कुमार ने कहा कि देश के अंदर दलित वर्ग और उनके नेताओं पर दिन प्रतिदिन हमले हो रहे है।आशीष कुमार और सतपाल मान ने कहा कि आज देश के अंदर आरएसएस विचारधारा वाली ताकते इस देश के संविधान को मानने वाली ताकतों से बौखला गई है। देश के अंदर आज दलित अल्पसंख्यक वर्ग का शोषण निरंतर बढ़ रहा है। खासकर उतर प्रदेश इसका केंद्र बना है।आशीष कुमार ने कहा कि पहले भी इस तरह के हमले चंद्रशेखर आजाद पर होते रहे है, इसको देखते हुए प्रशासन को उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेनी चाहिए।आशीष कुमार ने कहा कि आज शोषित वर्ग के पक्ष में आवाज उठाने वालों का यही हश्र किया जा रहा है, इन सब घटनाओं को देखते हुए लगता है की आज देश में कानून व्यवस्था का राज धीरे धीरे खत्म होता जा रहा है। दलित शोषण मुक्ति मंच माँग करता है दोषियों को पकड़ कर उन पर कड़ी कार्यवाही अमल मे लाई जाए।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
