Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»भारी बारिश के चलते कुमारहट्टी के समीप पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया।
    सोलन

    भारी बारिश के चलते कुमारहट्टी के समीप पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया।

    By Himachal VartaJune 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )   कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कुमारहट्टी के समीप पांच मंजिला मकान जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि मकान में कोई नहीं था, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान मालिक को करीब 1.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मौके पर आकर जायजा लिया। पटवारी समेत अन्य अधिकारियों को भी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के बाद से इस मकान को काफी नुकसान हुआ था। मकान गिरने के कगार पर था। इसे देखते हुए मकान मालिक काफी समय से इसमें नहीं रह रहा था। सामान मकान में ही था। जिले में मूसलाधार बारिश के बाद यह मकान बुधवार को जमींदोज हो गया। मकान मालिक ने फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी समेत एनएचएआई और जल शक्ति विभाग पर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार हाईवे पर ग्राम पंचायत चेवा के गांव खील जासली में शीला देवी ने पांच मंजिला भवन बनाया था। यह पांच मंजिला मकान बुधवार सुबह करीब 04:30 बजे जमींदोज हो गया। लोगों को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धूल के गुबार के छंटने के बाद पता चला कि मकान धराशायी हो गया है। इसके बारे मेकं लोगों ने मकान मालिक को बताया। मकान मालिक मौके पर पहुंचे। वहीं इस बारे में पुलिस और प्रशासन को सूचित किया गया। पुलिस और पटवारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर, एसडीएम सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.