काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) डाडासीबा में बुधवार को हुई पहली मूसलाधार बारिश ने लोक निर्माण विभाग की पोल खोलकर रख दी। यहां स्थानीय बाजार में उस वक्त माहौल विभाग के खिलाफ तनावपूर्ण हो गया, जब बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुसने लगा और सडक़ें अचानक तालाब बन गईं, जिससे दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया और दुकानदारों ने मिलकर सडक़ में जहां पानी इकट्ठा हुआ है, वहीं परेशान दुकानदारों ने वहां जमा हुए पानी में किश्ती डालकर विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकाला जाए। अभी तो बरसात शुरू हुई हुई है। उन्होंने विभाग से कई बार इस समस्या का हल निकालने के लिए कहा, लेकिन आज तक इस पर कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। आपको बता दें कि डाडासीबा से तलवाड़ा जाने वाली सडक़ के करीब ये दुकाने हैं, जहां पानी की ढंग से निकासी न होने की वजह से दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।दुकानों के साथ एसबीआई का एटीएम है और एटीएम के सामने गंदा पानी इकट्ठा होने से एटीएम में रुपए निकालने आने वाले उपभोक्ताओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, परंतु विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। बड़े दुख की बात है कि यह जो पानी इकट्ठा होता है, लोक निर्माण विभाग से मात्र 20 मीटर की दूरी पर है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि इस पानी का कोई स्थायी हल निकाला जाए। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई मर्तबा लोक निर्माण विभाग को बताया गया, परंतु आज दिन तक कुछ भी कार्य नहीं हुआ। पानी ज्यों का त्यों ही इक्कठा हो रहा है। वहीं, दुकानदारों ने बताया कि यह पानी हमारे कार्य में बाधा हैं। साथ ही बरसात में दुकानों के आगे पानी का तालाब बन जाता है। दुकानदारों में वीरेंद्र कुमार, सोहन लाल, राकेश कुमार, अजय कुमार, गुरबचन सिंह, भूषण सिंह, संजीव कुमार, कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार व विशन दास इत्यादि ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है जल्द ही इस पानी की निकासी की जाए। साथ ही इस मुसीबत का कुछ पक्का समाधान निकाला जाए।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
