नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के सैनवाला में आज एनएच-07 पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं कालाअंब पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में दीपक कुमार (20) निवासी त्रिलोकपुर की टांग की हड्डी टूट गई, जबकि उसकी मां अनु शर्मा (40) को भी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी बाइक नंबर (एचपी 18बी 5672) पर सवार होकर नाहन की ओर आ रहा था।वहींं, जगदीप (22) वर्ष निवासी कमरऊ अपनी बाइक (यूके 07 एफएच 1660) से कालाअंब की ओर जा रहा था। इस दौरान सैनवाला के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी मोहर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को दर्ज कर जांच कर रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
