Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने अपने 64 वें राश्टृीय स्तरीय अलंकरण समारोह का आयोजन किया।
    सिरमौर

    हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने अपने 64 वें राश्टृीय स्तरीय अलंकरण समारोह का आयोजन किया।

    By Himachal VartaJune 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    श्री रेणुका जी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम ने अपने 64 वें राश्टृीय स्तरीय अलंकरण समारोह के अवसर पर बुधवार को देषभर से चुने गए लोगो को समाज सेवा, साहित्य मे अमूल्य योगदान, संस्कृति, पत्रकारिता व संगीत जैसी विधांओ मे अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संगम के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य ओम प्रकाष राही व महासचिव दिनेष ताष ने बताया कि 28 जून को यह राश्ट्रीय स्तरीय महा अल्ंकरण समारोह वषिश्ठ आश्रम बायरी मे धूमधाम से मनाया गया। इस महा अलकरण समारोह के मुख्यअतिथि डॉक्टर देवप्रिया संकाय अध्यक्ष पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। जबकि महा महोपाध्याय डॉक्टर मनोहर लाल आर्य प्रोफेसर एवं अध्यक्ष संस्कृति विभाग पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जबकि हिमवंती मिडिया के एम डी अरविंद गोयल विषेश अतिथि थे। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। समारोह में प्रकाश भारतीय सिमरन ने भजन गजलों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। वही बाल कलाकार मास्टर भाविक राजा ने कार्यक्रम में कई भजन प्रस्तुत किए। इस वर्श साहित्य समाज सेवा व संगीत के लिए 11 लोगो को सम्मानित किया गया। इस दोरान सुगम संगीत पर आधारित गीत गजल के विषेश कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश राही ने बताया कि सिरमौर कला संगम प्रतिवर्ष 1958 से स्थापित संगम द्वारा देश प्रदेश की विभिन्न विभूतियों को उनके समाज को दिए गए विभिन्न उल्लेखनीय योगदान के लिए महाराजा राजेंद्र प्रकाश, डॉक्टर यशवंत सिंह परमार व आचार्य वशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित करता आ रहा है। उन्होंने बताया कि संगम द्वारा समाज सेवा साहित्य संस्कृति क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालो लोगो को संगम हर वर्श सम्मानित और अलंकृत करता है। उन्होंने बताया कि संगम द्वारा क्षेत्र में अब तक 1100 से अधिक विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है।समारोह में डा. गंगा राम राजी, बलदेव राज भारतीय, प्रभात कुमार, शंकुतला चौहान, डा. शरदचंद्र त्रिवेदी, सरिता गर्ग, दक्षा शर्मा, विशारद सिहं, प्रताप पराशर, बाल कलाकार भाविक राजा व पत्रकार अमित अग्रवाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों को संगम की ओर से एक माला, मेडल, स्मृति चिन्ह, प्रस्सतिपत्र , शाल व साहित्यिक पुस्तकें भेंट की गई। इस मौके पर ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग,पूर्व प्रधान शंकुतला देवी रविन्द्र गोयल, महिला मण्डल की प्रधान नीलम अग्रवाल, राजेंद्र ठाकुर, दिनेश ताश, इन्द्र प्रकार गोयल, अंगिता ताश, अशोक अग्रवाल व सत्यदेव सैनी सहित संगम से जुड़े अन्य पदाधिकारी, सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया। ददाहू के नीकट बायरी मे बुधवार देर रात तक चले इस समारोह में कला, साहित्य, समाज सेवा, लोकगीत -संगीत व पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठजनो को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.