सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) – कारगिल युद्ध के महानायक शहीद कैप्टन विजयंत थापर की 25वीं पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद किया गया । उपमंडल मुख्यालय पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार रमन ठाकुर ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शहीद के मामा केके भारद्वाज और मामी कौशल्या भारद्वाज ने भी उनकी प्रतिमा पर फूलमालाऐं अर्पित कर उन्हें नमन किया । ज्ञात रहे कि शहीद विजयंत थापर आज से 24 वर्ष पूर्व वर्ष 1999 में कारगिल के युद्ध मे आज ही के दिन मात्र 22 वर्ष की उम्र तोलोलिंग व नौल की पहाड़ियों पर दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उन्होने अपने माता पिता को लिखे खत में कहा था कि यदि उनका दोबारा मानव रूप में जन्म हुआ तो वे पुनः भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करेंगे। उनके उल्लेखनीय नेतृत्व, अदम्य साहस और उत्कृष्ट वीरता के लिये 15 अगस्त 1999 को तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायण ने वीर चक्र प्रदान किया था। उनके पिता कर्नल थापर व दादा भी सेना में रह कर देश की सेवा कर चुके हैं जबकि माता तृप्ता थापर समाजसेवा से जुड़ी है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
