किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) किन्नौर जिले में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार निचार तहसील के यागपा रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें 6 लोग सवार थे। ये कार काफनू से यागपा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार यागपा चौकी के पास पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल है। स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
