Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को किया जाएगा सुदृढ़ – हर्षवर्धन चौहान
    सिरमौर

    प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को किया जाएगा सुदृढ़ – हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaJune 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि बच्चों को घर द्वार पर ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। यह बात उद्योग संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र के गांव  कोटी बौंच में एक करोड़ 30 लाख रूपये की लागत  से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बौंच भवन के भूमि पूजन तथा कोटी बौंच व साथ लगते गांव के लिए 7 करोड 45 लाख ़ से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास व 32 लाख रुपए से निर्मित होने वाले समुदायिक पंचायत घर कोटी बौंच की आधारशिला रखी।
    इस अवसर पर  लोगों को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन चौहान नेे कहा कि यह स्कूल भवन आगामी डेढ़ वर्षो में बनकर तैयार हो जाएगा जिसमें परीक्षा हॉल, एक लाइब्रेरी, एक प्रिंसिपल ऑफिस, एक स्टाफ रूम तथा चौकीदार रूम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों  में शिक्षा के क्षेत्र सुदृढ़ करने के लिए 600 पदों को सृजित किया गया है ताकि ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्र में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरा जा सके। उन्होंने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना कोटी बौंच के निर्माण होने पर इस क्षेत्र की 2600 से अधिक जनसंख्या लाभान्वित होगी।
    उन्होंने कहा कि शिरी क्यारी और द्राबिल पंचायतों के विभिन्न गांवों के लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध न होने के कारण पानी की समस्या आ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिए चिचड़ खड से शनाईल ऊठाऊ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहां की प्रदेश में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की प्रणाली लागू कर दी गई है प्रदेश में अब तक 20 स्कूलों की स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतोन के लिए 5 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से 10 गारंटी की थी जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने एक ओर जहां पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर प्रदेश के एक करोड़ 36 लाख कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया है वहीं दूसरी ओर महिलाओं को 1500 रुपए की राशि प्रतिमाह प्रदान करनी शुरू कर दी जाएगी। इसके तहत पहले चरण में चयनित दो लाख तक 31 हजार महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए मिलेगा।
    उन्होंने प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है क्योंकि भाजपा ने  प्रदेश के ऊपर  75 हजार करोड रुपए का कर्ज छोड़ा है। इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार राज्य में विकास की गति को थमने नहीं देगी । सरकार पारदर्शिता व ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश में संसाधन जुटाने में अहम जुटाने के लिए फैसले ले रही है ताकि हिमाचल प्रदेश आने वाले 10 सालों में वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनेगा।
    इससे पूर्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी बौंच स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण पराशर ने मुख्य अतिथि  का स्वागत किया और स्कूल भवन की आधारशिला रखने के लिए उनका धन्यवाद किया।
    उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्री हरिराम शास्त्री ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस मंडल शिलाई सीताराम, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरिराम शास्त्री, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी दिनेश सिंघटा, पूर्व बीडीसी सदस्य गुमान सिह राणा, पूर्व ब्लॉंक अध्यक्ष मस्त राम, प्रधान ग्राम पंचायत बौराड रमेश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत कोटीबौंच चन्द्रकला, उपाध्यक्ष शिलाई मण्डल जगत राम शर्मा, बीडीसी सदस्य अजरोली प्रिंयका ठाकुर, कांग्रेस कार्यकर्ता दलीप सिंह सिंघटा, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर एम आर पराशर, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति राजेश कुमार, जिला आयुष अधिकारी डा0 राजन सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.