मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भारी बारिश व तेज हवा के कारण पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा मकान पर जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।मंडी जिले में एक मकान पर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश व तेज हवा के कारण दसिऊं धतोली पंचायत खुडला के निवासी निशांत के घर पर पीपल के पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से उनके स्लैब में दरारें आ गईं हैं। छत की रेलिंग, पानी की टंकी और ड्रेनेज पाइप भी टूट गई। साथ लगते स्लेटपोश मकान की छत को भी नुकसान पहुंचा है। शाखा गिरने से निशांत के घर आए रिश्तेदार वीरेंद्र कुमार (50) के सिर पर चोट आई है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सिर की चोट के कारण उन्हें हमीरपुर सिटी स्कैन के लिए भेज दिया गया है।
मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन किया। हल्का खुडला पटवारी ममता शर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। वहीं लोक निर्माण विभाग बलद्वाड़ा द्वारा मौके पर जाकर पीपल के पेड़ की शाखा को हटाया गया।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
