चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भरमौर मणिमहेश यात्रा के आरंभ होने से पहले ही उपमंडल मुख्यालय भरमौर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। गुरुवार को जलशक्ति विभाग के कार्यालय से लेकर पीडबल्यूडी ऑफिस तक के हिस्से में जाम लगता रहा। इसके चलते वाहन चालकों के साथ साथ यात्रियों को भी खूब परेशान होना पड़ा।अहम है कि उपमंडल मुख्यालय में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सडक़ के दोनों तरफ वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। ऐसे में दोनों तरफ से बड़े वाहन आने की स्थिति में यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। लिहाजा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए तैनात पुलिस जवानों को भी यहां पर गुरूवार को खूब पसीना बहाना पड़ा। वाहन चालकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जाम संभावित स्थानों पर सडक़ किनारे वाहन खड़े न करने दिए जाएं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
