नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सराहां बाजार में एक दुकानदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सराहां बाजार में दुकान चलाने वाला विनीत अग्रवाल कुछ समय से परेशान चल रहा था। देर शाम उसने दुकान में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बीच उसके परिजनों ने देखा कि दुकान बंद है, फिर वह घर के रास्ते से दुकान के भीतर पहुंचे। जहां विनीत अग्रवाल फंदे पर लटका मिला।इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी गई। साथ ही पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवाया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पच्छाद पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने घटना की पुष्टि की है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
