Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»देश»हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के साथ उत्तराखंड के देवप्रयाग में बड़ा हादसा हो गया है।
    देश

    हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के साथ उत्तराखंड के देवप्रयाग में बड़ा हादसा हो गया है।

    By Himachal VartaJune 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    देव प्रयाग ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )    हरियाणा कृषि विभाग के एक संयुक्त निदेशक के साथ उत्तराखंड के देवप्रयाग में बड़ा हादसा हो गया है। संयुक्त निदेशक का नाम गजराज डांडी है। गजराज डांडी देवप्रयाग संगम में नाहने गए थे और इस दौरान वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि, गजराज डांडी का पैर अचानक फिसल गया। जिसके चलते वह खुद को संभाल नहीं पाए और गंगा में बहते चले गए। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक गजराज डांडी गंगा के तेज बहाव में कहीं विलुप्त हो गए। रेस्क्यू टीमों ने फटाफट गंगा में उतरकर गजराज डांडी को ढूढ़ने और बचाने के लिए तलाश और बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन अब तक गजराज डांडी का कुछ पता नहीं चल सका है। गोताखोर, एसडीआरएफ और NDRF की टीमें लगातार गजराज डांडी को तलाश रहीं हैं।
    मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गजराज डांडी चंडीगढ़ निवासी हैं और इन दिनों वह अपने परिवार के साथ उत्तराखंड घूमने निकले थे। इस दौरान जब वह देवप्रयाग पहुंचे तो यहां उन्होंने अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर परिवार के स्नान किया। वहीं गजराज डांडी स्नान कर ही रहे थे कि इसी बीच अचानक से उनका पैर फिसल गया और इसके चलते वह गंगा में गिर गए। जिसके बाद संभल न पाने के चलते वह गंगा के तेज बहाव में बहते चले गए।
    जब गजराज डांडी के साथ यह हादसा हुआ और वह बहते हुए जा रहे थे तो मौके पर मौजूद उनका परिवार चीखने-चिल्लाने लगा और बचाव की आवाजें लगाईं। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य लोगों ने भी शोर मचाया। लेकिन गजराज डांडी को बचाया नहीं जा सका। वह गंगा में बह गए। अब गजराज डांडी का परिवार बुरी तरह से सहमा हुआ है.

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.