सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी महांसघ ने कोविड-19 स्टाफ (आउटसोर्स) कर्मचारियों को एक साल का सेवा विस्तार देने की मांग की है। यहां जारी बयान में आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ की सोलन इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र मोहन ने स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को पत्र लिखकर मांग की कि तीन-तीन माह के सेवा विस्तार को बंद कर इसे एक साल के लिए बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इन कर्मचारियों ने प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में सेवाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि उन्हें अवकाश भी नहीं दिए जाते हैं। यदि एमरजेंसी में छुट्टी लेनी पड़े तो वेतन काट दिया जाता है। कर्मचारियों ने अवकाश प्रदान करने और वेतन बढ़ोतरी की मांग भी उठाई। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि उनकी सेवाओं की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बिना भेदभाव के सेवा विस्तार प्रदान किया जाए और शोषण से बचाया जाए।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
