ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अंब मुबारिकपुर-भरवार्इं मार्ग के तहत अलोह मार्ग पर पड़ते सप्तदेवी मंदिर के पास ट्राला की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल हो गए। दोनों बाइक सवार एक उद्योग में कार्यरत हैं और छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक कर्मचारी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने सडक़ हादसे के संबंध में घायलों के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे पीडि़त जतिन पुत्र जसविंदर सिंह निवासी नलसुहा तहसील देहरा व नमन पुत्र रणवीर सिंह निवासी वड़ा लिवगार्ड उद्योग से छुटी के बाद अपनी बाइक से घर जा रहे थे। जब अलोह मार्ग से निकल रहे थे तो चिंतपूर्णी की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्राला ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, डीएसपी बसुधा वर्मा ने बताया कि ट्राला चालक की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
