मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सुंदरनगर शहर के मुख्य बाजार भोजपुर को जल्दी ही खंबों में तार के जंजाल से आजादी मिलेगी। यह भरोसा बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार कौंडल ने व्यापारियों को दिया है। उन्होंने कहा कि बाजार में बिजली के तारों को व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि भविष्य में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं न हों।भोजपुर बाजार में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट की घटना हुई थी। शनिवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों, पार्षद नरेश वर्मा और व्यापार मंडल सुंदरनगर के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बाजार का निरीक्षण किया।बाजार में विद्युत विभाग की तारें कम और अन्य संस्थानों की तारों का जंजाल बना हुआ है। इससे विद्युत तारों के रखरखाव व व्यवस्थित करने में परेशानियां सामने आ रही है। राजेश कुमार कौंडल ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरे बाजार में विद्युत तारों को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने के आदेश दिए गए है। इसके साथ-साथ भोजपुर बाजार में एक नया ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
