नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आरोप लगाया है कि पूर्व की भाजपा सरकार की नाकामी के चलते नाहन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है अजय सोलंकी जन समस्याएं सुनने के बाद नाहन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे
अजय सोलंकी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य करीब 10 माह से बंद पड़ा है जिसके लिए पूर्व सरकार जिम्मेवार है उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में जो बजट मेडिकल कॉलेज को मिला था उससे उपकरणों पर फिजूलखर्ची की गई बजाए की मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाता।
सोलंकी ने कहा कि मौजूदा सरकार मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य को लेकर गंभीर है साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में खरीदे गए उपकरणों की जांच की जाएगी क्योंकि यहां खरीद में अनियमितताए बरती की गई है सोलंकी ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज ने करोड़ों रुपए के उपकरण खरीदे गए मगर उनके इस्तेमाल के लिए मेडिकल कॉलेज के पास कोई स्थान मौजूद नहीं है जो हैरान करने वाली बात है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
