Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाहौल स्पीति»लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई।
    लाहौल स्पीति

    लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई।

    By Himachal VartaJuly 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश में पांच और छह जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार पांच जुलाई और छह जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा और गर्जना की संभावना है।जनजातीय जिला में लगातार नालों में बाढ़ आ रही है। रविवार को लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई। नाले में बाढ़ आने से मलबे की वजह से चिनाब नदी में भी गाद भर गई जिसकी वजह से करीब 45 मिनट तक नदी का प्रवाह 70 फीसदी तक रुका रहा। मगर बाद में धीरे-धीरे नदी का जलस्तर सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब 3:45 बजे बाढ़ से जाहलमा, जुंडा, फूड़ा, हालिंग, गोहरमा, रापड़िंग व कोठी गांव के लोगों के खेतों को निकाली गई सिंचाई के कूहलें भी इसकी चपेट में आ गईं। कूहलों के ध्वस्त होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं नाले में भारी मलबा आने से केलांग-उदयपुर मार्ग के साथ इस नाले पर लगा जाहलमा पुल को भी खतरा हो गया है। बाढ़ से जोबरंग गांव के नीचे पहले से बनी झील का जलस्तर भी बढ़ गया और गांव के किसानों के खेतों के जलमग्न होने का खतरा पैदा हो गया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तेज धूप होने से पहाड़ों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इसी कारण साफ मौसम में भी नदी नालों का जलस्तर बढ़ रहा है और साथ में बाढ़ जैसे हालत भी बन रहे हैं। एसडीएम उदयपुर केशव राम ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग से मांगी गई है। उन्होंने घाटी में आ रहे पर्यटकों, ट्रैकरों व स्थानीय लोगों से भी नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.