सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नालागढ में नशे का कारोबार दिन ब दिन बढ़ता नजर आ रहा है, जिस कारण युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है और आए दिन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। ताजा मामला दभोटा चौकी के तहत प्रकाश ढाबा के समीप का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रकाश ढाबे के समीप कुछ युवक चिट्टा बेचने का काम करते हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने दबिश देकर कमरे में मौजूद 2 यवकों से 8.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शुभम कुमार निवासी नालागढ़ नंगल व सिकंदर सिंह निवासी गांव गाजीपुर, थाना किरतपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ नालागढ़ कुलदीप शर्मा ने की है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
