Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»बिलासपुर के उपनिदेशक कार्यालय में न अधिकारी और न ही कर्मचारी मौजूदा स्टाफ पर कार्य पड़ रहा भारी
    बिलासपुर

    बिलासपुर के उपनिदेशक कार्यालय में न अधिकारी और न ही कर्मचारी मौजूदा स्टाफ पर कार्य पड़ रहा भारी

    By Himachal VartaJuly 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  शिक्षा विभाग (उच्च) बिलासपुर के उपनिदेशक कार्यालय में कर्मचारियों की जबरदस्त कमी है। इसके चलते विभाग का सारा कामकाज प्रभावित हो रहा है। पिछले दो सालों से विभाग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन के रिवीजन ऑफ स्केल और कर्मचारियों की इंक्रीमेंट सहित अन्य कई कार्य लंबित हैं। स्टाफ की कमी से वर्तमान में कार्यरत कर्मियों पर काम का अत्यधिक बोझ है। रिक्त पदों पर संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक का कार्यभार संभाल रहे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है।साथ ही सुझाव भी दिया है कि स्थायी व्यवस्था होने तक अन्य जगहों से स्टाफ की नियुक्ति की जाए, ताकि लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ ही विभागीय कामकाज का सुचारू संचालन किया जा सके। जानकारी के मुताबिक उपनिदेशक कार्यालय बिलासपुर में वर्तमान में कार्यरत स्टाफ पर काम का अत्यधिक बोझ है, क्योंकि इस समय 6 पद सीनियर असिस्टेंट के खाली चल रहे हैं, जबकि एक सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-टू और 2 पद जेओए के रिक्त चल रहे हैं। स्टाफ की कमी का सीधा असर विभागीय कामकाज पर पड़ रहा है।इसकी वजह से 2021 से ऐसे कई कार्य लंबित हैं जिनका अभी तक निपटारा ही नहीं हो सका है। सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन का रिवीजन ऑफ स्केल कार्य लंबित है, जबकि स्कूलों के प्रिंसिपल व हेडमास्टर के इन्क्रीमेंट के मसले लंबित हैं। इसी प्रकार ऐसे और कई कार्य हैं जो कि लंबित हैं। काफी समय से पद रिक्त होने का खामियाजा वर्तमान में कार्यरत स्टाफ को भुगतना पड़ रहा है।विडंबना यह है कि डिप्टी डायरेक्टर का पद भी रिक्त चल रहा है और यह कार्यभार प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक के पास है। कामकाज के सुचारू संचालन में पेश आ रही दिक्कतों के त्वरित समाधान को लेकर उपनिदेशक ने निदेशक को पत्र लिखा है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक का कार्यभार देख रहे प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने बताया कि पत्र के माध्यम से निदेशक को अवगत करवाया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.