नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- विश्व चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर आज लायंस क्लब नाहन ने नाहन के सरकारी व निजी चिकित्सकों को सम्मानित किया। प्रधान लायंस क्लब की अगुवाई में क्लब के सदस्यों ने विश्व चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज में जाकर नव नियुक्त प्रधानाचार्य राजीव सूली, डॉक्टर श्याम कौशिक, डॉक्टर विशाल को सम्मानित किया गया।वहीं निजी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए काला अंब से डॉक्टर अजय गोयल, डॉक्टर पूनम गोएल व नाहन से डॉक्टर अमन को भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष पर लायंस क्लब नाहन के प्रधान विनीत सिंघल ने कहा कि डॉक्टर समुदाय समाज में एक विशेष स्थान रखता है और दिन रात निस्वार्थ भाव से बीमार व्यक्तियों के लिए तत्पर रहता है।इन सभी चिकित्सकों को सम्मानित करना क्लब के लिए सौभाग्य का विषय है। इस कार्यक्रम में लायन क्लब नाहन से प्रधान विनीत सिंघल,राजीव बंसल, सुखदेव चौहान, अनिल मल्होत्रा, पियूष गर्ग, शोभित गर्ग, ज़ोन चेयरमैन विजय गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।
Breakng
- शिवपुर क्षेत्र में चिंतपूर्णी मंदिर से अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद
- डाडो क्षेत्र में पिछले बीस दिनों से विधुत आपूर्ति ठप्प ग्रामीण परेशान।
- शिलाई स्कूल में आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी एवं मॉक अभ्यास का हुआ आयोजन
- कमराऊ में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती
- तीन दिवसीय कर्मकाण्ड एवं ज्योतिष प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
- एनडीपीएस मामले में दोषी को 15 साल की कैद और डेढ़ लाख जुर्माना सुनाया
Saturday, May 31