लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में पांच और छह जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार पांच जुलाई और छह जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा और गर्जना की संभावना है।जनजातीय जिला में लगातार नालों में बाढ़ आ रही है। रविवार को लाहौल के जाहलमा नाले में बाढ़ आने से रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई। नाले में बाढ़ आने से मलबे की वजह से चिनाब नदी में भी गाद भर गई जिसकी वजह से करीब 45 मिनट तक नदी का प्रवाह 70 फीसदी तक रुका रहा। मगर बाद में धीरे-धीरे नदी का जलस्तर सामान्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब 3:45 बजे बाढ़ से जाहलमा, जुंडा, फूड़ा, हालिंग, गोहरमा, रापड़िंग व कोठी गांव के लोगों के खेतों को निकाली गई सिंचाई के कूहलें भी इसकी चपेट में आ गईं। कूहलों के ध्वस्त होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं नाले में भारी मलबा आने से केलांग-उदयपुर मार्ग के साथ इस नाले पर लगा जाहलमा पुल को भी खतरा हो गया है। बाढ़ से जोबरंग गांव के नीचे पहले से बनी झील का जलस्तर भी बढ़ गया और गांव के किसानों के खेतों के जलमग्न होने का खतरा पैदा हो गया है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तेज धूप होने से पहाड़ों में ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। इसी कारण साफ मौसम में भी नदी नालों का जलस्तर बढ़ रहा है और साथ में बाढ़ जैसे हालत भी बन रहे हैं। एसडीएम उदयपुर केशव राम ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट राजस्व विभाग से मांगी गई है। उन्होंने घाटी में आ रहे पर्यटकों, ट्रैकरों व स्थानीय लोगों से भी नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
