चंबा: ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल के चंबा में सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। चंबा-तीसा मार्ग पर कियानी ईडनाला के पास एक 108 एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में फार्मासिस्ट की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक फार्मासिस्ट की पहचान आयूब खान पुत्र लाला दीन निवासी गांव जसूह तहसील चुराह के तौर पर हुई है जबकि चालक प्रमोद निवासी तीसा घायल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
बताया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस मरीज को चंबा अस्पताल छोड़कर वापस लौट रही थी कि रास्ते में कियानी ईडनाला के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। लोगों को जब हादसे का पता चला तो उन्होंने तुरंत घायलों को उठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर फार्मासिस्ट की मौत हो गई।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
