सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा परवाणू नगर में एक प्रैस कांफेंस कर प्रदेश में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों के बारे चिंता व्यक्त की गई। प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद धर्म यात्रा महासंघ के प्रदेश संयोजक पवन समैला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांति प्रिय राज्य है, लेकिन कुछ अप्रवासी लोगों द्वारा इस देवभूमि का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में जिला चंबा में कुछ लोगों ने बेखौफ मनोहर लाल की बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह एक पहली दिल दहला देने वाली घटना है। आज प्रदेश में कुछ लोगों द्वारा जबरन लोगों की दुकानों पर कब्जे करने की घटनाएं भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला सिरमौर जिला का सामने आया है। पवन समैला ने कहा कि लैंड जेहाद के साथ साथ लव जेहाद के मामले भी लगातार बढ़ रहें हैं। लव जेहाद के दो मामले जिला सिरमौर व एक जिला मंडी का है।जिसमें गौ सेवको को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इन सभी विषयों पर सरकार को गम्भीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जाली फोन सिम का स्कैंडल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है यदि अप्रवासी कोई घटना को अंजाम देकर चला जाए तो उसकी जाली फोन सीम से उसका पता लगाने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित होगा। गिलानी ने सिविल कोड लागू करने का पूरजोर समर्थन किया है। इस मौके पर विहिप जिला अध्यक्ष कृष्ण डोडा,बजरंग दल जिला संयोजक जीतेन्द्र सहीन, पूर्व जिला संयोजक संजीव पराशर, जिला संयोजक धर्म यात्रा महासंघ बंशी बाबा, जिला बलोपासना प्रमुख सुरेन्द्र कौंडल, जिला सुरक्षा प्रमुख सुभाष नेगी, प्रखंड मंत्री कृष्ण पाल, राहुल राय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
