मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सुंदरनगर के कलौहड़ में रोजगार देने वाली फर्म पर सुंदरनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद पुलिस ने उक्त सेंटर से सभी तरह के दस्तवेज, मोबाइल और लैपटॉप सीज कर दिए हैं । मौके पर डीएसपी सुंदरनगर सहित पुलिस अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त संस्थान के खिलाफ गुप्त शिकायत सुंदरनगर पुलिस को मिली थी।उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कई दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा फर्म का मोबाइल , लैपटॉप औऱ कंपनियों के अथॉरिटी लेटर भी बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। उक्त फर्म की गहनता से जांच होगी। गौर रहे कि उक्त फ़र्म एक वार पहले भी इस तरह के मामले में फंस चुकी है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
