ऊना (हिमाचल वार्ता न्यूज): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार पहाड़ी राज्य हिमाचल की उदारता से सहायता करे। प्रदेश सरकार लगातार केंद्र के समक्ष अपने मुद्दे उठा रही है और राज्य का विकास करने के लिए लगातार काम कर रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ मामले हल किए जा रहे हैं। हिमाचल का चंडीगढ़ में 7.19 फीसदी का हिस्सा है, जो हर हाल में मिलना चाहिए। शानन प्रोजैक्ट की लीज खत्म हो चुकी है और यह अब राज्य को शिफ्ट होना चाहिए। वरिष्ठ मंत्री चंद्र कुमार की अगुवाई में जो कैबिनेट कमेटी बनी है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी ताकि चंडीगढ़ का जो हिस्सा है, वह मिले। बीबीएमबी से पानी उठाने को लेकर एनओसी की शर्त खत्म करना सही निर्णय
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीबीएमबी से पानी उठाने को लेकर भी एनओसी की शर्त को खत्म करने की पहल की गई है। यह सही निर्णय है। अब कई योजनाएं राज्य के लिए बनेंगी। पौंग डैम से पानी लिया जाएगा। जिला ऊना के विभिन्न भागों खासकर बीत एरिया के लिए एक विस्तृत योजना बनाई जाएगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
