कुल्लू पंडोह( हिमाचल वार्ता न्यूज) केएमसी कम्पनी के ठेकेदारों, वर्करों की कड़ी मेहनत और पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी रंग लाई है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर 6 मील के पास डेंजरस जोन अब सेफ जोन बन गया है। पहाड़ी से गिरी भारी चट्टानों को ब्लास्टिंग से तोडक़र पूरी तरह से साफ़ कर लिया गया है। काम जोखिम भरा था, फिर भी बड़ी सावधानी के साथ ब्लास्टिंग करते हुए इन चट्टानों को आखिर साफ कर दिया गया।केएमसी कंपनी के जीएम एसएम नायडू ने बताया कि मौके पर काम करने वालों की कड़ी मेहनत के चलते यह संभव हो पाया है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि रविवार को दिन में सिर्फ डेढ़ घंटा ही हाई-वे बंद किया गया। अब डेंजरस प्वाइंट समाप्त हो गया है। खतरा टल गया है। जो छोटी-छोटी चट्टानें बची हैं उन्हें हटाने का कार्य चलता रहेगा, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
