Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»आईआईटी मंडी की तकनीक के जरिये नुकसान को कम किया जा सकता है। प्राकृतिक घटनाओं रोका नहीं जा सकता है : शोधकर्ता टीम के सदस्य
    मंडी

    आईआईटी मंडी की तकनीक के जरिये नुकसान को कम किया जा सकता है। प्राकृतिक घटनाओं रोका नहीं जा सकता है : शोधकर्ता टीम के सदस्य

    By Himachal VartaJuly 3, 2023
    Facebook WhatsApp

    मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  इलाका उत्तरशाल का पराशर क्षेत्र चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां ओरोग्राफिक प्रभाव के चलते अकसर बादल फटते हैं। कई सालों से बादल फटने की घटनाओं से पराशर की पहाड़ी में लगातार भूस्खलन हो रहा है। यह कभी भी तबाही मचा सकता है। यहां कोटरोपी जैसे हालात बन सकते हैं। इसका खुलासा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एंड इन्वायमेंटर इंजीनियरिंग विभाग की तीन सदस्यीय टीम के पांच से छह साल के शोध में हुआ है।भविष्य में यदि भूस्खलन की दिशा बदलती है तो पराशर झील पर भी खतरा मंडरा सकता है। टीम के शोध में यह साफ है कि बादल फटने जैसी घटनाएं आगे भी पेश आती रहेंगी। हाल ही में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के पराशर दौरे में टीम ने यह मामला उनके समक्ष भी उठाया। शोध में सामने आया है कि पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यहां बादल पहुंचकर अटक जाते हैं। बादलों के पहाड़ से टकराने के बाद खूब बारिश होती है।
    अत्यधिक बारिश को बादल फटने की संज्ञा दी जाती है। बादल फटने के बाद एक ही जगह में काफी भूस्खलन हो रहा है। यहीं का मलबा बादल फटने के बाद बागी गांव तक पहुंचता है और तबाही मचाता है। पिछले कई सालों से बादल फटने के बाद पराशर झील से करीब 500 मीटर दूरी पर एक जगह लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन बागी की तरफ को हो रहा है। यहां बड़ी चट्टानें और पत्थर बादल फटने पर बागी की तरफ बहती हैं।
    सैटेलाइट इमेज में इसे साफ देखा जा सकता है। बागी से भूस्खलन वाली जगह 500 मीटर ऊंचाई पर है। ऐसे में जब बादल फटता है तो पानी के तेज बहाव के साथ बड़े पत्थरों और चट्टानों की गति भी तेज होती है और इससे काफी नुकसान होता है। आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एंड इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डॉ. डीपी शुक्ला, सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक स्वामी, लैंड स्लाइड एक्सपर्ट डॉ. केवी उदय टीम में शामिल रहे।
    पराशर क्षेत्र में बादल फटने जैसी घटनाओं के चलते नुकसान हर बार पेश आता है। ऐसे में जरूरी है कि क्षेत्र में हर बड़े निर्माण कार्य में आईआईटी मंडी का सहयोग लिया जाए। आईआईटी मंडी की तकनीक के जरिये नुकसान को कम से कम किया जा सकता है। पराशर क्षेत्र में बादल फटने की घटनाएं प्राकृतिक हैं, इन्हें रोका नहीं जा सकता है। – डॉ. दीपक स्वामी, शोधकर्ता टीम के सदस्य

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.