Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»मनाली में नेवी के बोक्सरों ने 18 दिन तक बाक्सिंग के गुर सीखे।
    कुल्लू

    मनाली में नेवी के बोक्सरों ने 18 दिन तक बाक्सिंग के गुर सीखे।

    By Himachal VartaJuly 3, 2023
    Facebook WhatsApp

    मनाली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   इंडियन नेवी बाक्सिंग टीम का प्रशिक्षण शिविर सोमवार संपन्न हो गया। मनाली बाक्सिंग क्लब में 14 जून से हाई अल्टीट्यूट पर चले शिविर में नेवी के 20 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को ओलंपिक खिलाड़ी बॉक्सर एंथ्रेश ललित लाकर व अर्जुन अवार्डी बोक्सर सुरंजय सिंह ने प्रशिक्षण दिया।
    मनाली बॉक्सिंग क्लब रांगड़ी के संचालक सुभाष ठाकुर, मनक ठाकुर व शक्षम ठाकुर ने शिविर आयोजित करने में सहयोग किया। हाई अल्टीट्यूट पर इंडियन नेवी का यह पहला प्रशिक्षण शिविर था। ब्यास नदी के किनारे नेवी के इन खिलाड़ियों ने लगभग 18 दिन बाक्सिंग के गुर सीखे। खिलाड़ियों ने यहां के सुहावने मौसम के बीच प्रशिक्षण प्राप्त किया।
    ओलंपिक खिलाड़ी बॉक्सर एंथ्रेश ललित लाकर व अर्जुन अवार्डी बोक्सर सुरंजय सिंह ने कहा कि हाई अल्टीट्यूट पर आयोजित इंडियन नेवी के इस प्रशिक्षण शिविर में उनका अलग सा अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि मनाली में बहुत बढ़िया ट्रेनिंग सेंटर बन सकता है। देश भर के बोक्सर यहां प्रशिक्षण में भाग लेने को उत्सुक होंगे। उन्होंने कहा कि नेवी के बोक्सरों ने 18 दिन तक बाक्सिंग के गुर सीखे।
    बाक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए सरकार से आग्रहमनाली बॉक्सिंग क्लब रांगड़ी के संचालक सुभाष ठाकुर, मानक ठाकुर व शक्षम ठाकुर ने कहा कि नेवी के इस कैंप में स्थानीय युवाओं को भी प्रशिक्षण लेने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चेम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली मनाली की वैशाली ने भी नेवी के इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया मनाली में बाक्सिंग ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाए। सेंटर के बनने से देश भर के खिलाड़ी यहां आएंगे। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवा भी प्रशिक्षण ले सकेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.