नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- समाज सेवा की अग्रणी संस्था, लायंस क्लब नाहन ने सत्र 2023 -24 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया है। क्लब द्वारा विनीत सिंघल को पुनः प्रधान पद के लिए चुना गया है जबकि सचिन चौहान को महासचिव व राजीव बंसल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।सारी चुनावी प्रक्रिया का संचालन ज़ोन चेयरमैन विजय गुप्ता की देख रेख में संपन्न हुआ। नव नियुक्त प्रधान ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आने वाले वर्ष में क्लब राशन वितरण, रक्त दान, पर्यावरण से जुड़े प्रयासों जैसे विषयों में अपना विशेष योगदान देगा।साथ ही 03 जुलाई को विश्व प्लास्टि मुक्त दिवस पर क्लब के प्रधान विनीत सिंघल ने आम जन से प्लास्टिक के उपयोग को रोकने व इसको पूर्णतः त्यागने के लिए आव्हान किया।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक जहां एक तरफ पर्यावरण के लिए हानिकारक है वहीं इस से जन मानस की सेहत पर भी कुप्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर सुखदेव चौहान, डॉक्टर अजय गोयल, पियूष गर्ग, अनिल मल्होत्रा, दीपक खिंदरी,शोभित गर्ग, मुनीश गर्ग, अमित बंसल, परवेश, उमंग, सौरभ इत्यादि मौजूद रहे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
