सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कालका शिमला हेरिटेज रेल मार्ग के माध्यम से मैदानी इलाकों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगी है। कालका से आने वाली ट्रेनों में भीड़ कम होने लगी है। जबकि शिमला से आने वाली ट्रेनों में पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है। पर्यटकों की कमी के चलते अब कंडाघाट रेलवे स्टेशन पर भी पर्यटक ट्रेनों से कम ही आ रहे है। पर्यटकों की संख्या में कमी आने के कारण रोजाना टै्रक पर दौडऩे वाली ट्रेनों की संख्या में कमी आ गई है। जानकारी अनुसार ट्रैक पर दौडऩे वाली अप ट्रेनों में जो आक्यूपेंसी पहले फुल थी, उसमें दस फीसदी आक्यूपेंसी कम हो चुकी है, जबकि शिमला से कालका जाने वाली डाउन ट्रेनों में अभी भीड़ ज्यादा है। अब ट्रैक पर 16 की बजाय 14 ट्रेनें ही दौड़ाई जा रही है। पहले कंडाघाट स्टेशन पर उप ट्रेन से भारी संख्या में पर्यटक खरीदारी के लिए उतरते थे। अब इक्का-दुक्का पर्यटक ही उतरते हंै। पर्यटक परिवार सहित पहाड़ों की सैर ट्रेन के माध्यम से करते हैं। ट्रेन के माध्यम से पर्यटक कंडाघाट, क्नोह और केथलीघाट स्टेशन पर जहां प्रकृति को नजदीक से निहारते हैं, वहीं खूब मनोरंजन भी करते हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
